सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले के ग्राम खुडुभांठा से एक बेहद दर्दनाक और नुकसानदेह खबर सामने आई है। यहाँ एक किसान की मेहनत और खून-पसीने से सींची गई खड़ी फसल धू-धू कर जल गई। इस अग्निकांड के बाद से पीड़ित किसान गहरे सदमे और आर्थिक संकट में है। मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाना सारंगढ़ में दर्ज कराई गई है।कर्ज लेकर की थी खेती, कटाई से ठीक पहले लगी आग

जानकारी के अनुसार, ग्राम खुडुभांठा निवासी किसान जितेन्द्र बाबु (46 वर्ष) और कमल देव ने धनसांय लहरे के टिकरा तिर वाले खेत में लगभग 6 एकड़ रकबे पर धान की फसल लगाई थी। आर्थिक तंगी के इस दौर में किसान ने बड़ी उम्मीदों के साथ कर्ज लेकर खेती का खर्च उठाया था। अब जब फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और कटाई का समय आ चुका था, ठीक उससे पहले इस हादसे ने किसान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
सुबह 11 से 12 बजे के बीच भड़की आग
यह पूरी घटना 25 मई 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेत में खड़ी लगभग डेढ़ एकड़ की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस भीषण आगजनी से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचा है।
मिली जानकारी के अनुसार खेत में समीप एक फ़ार्म हाउस है जहाँ पर साफ़ सफाई के लिए फ़ार्म हाउस के नौकर द्वारा आग लगाया गया था जो फैलते हुए किसानों के फसल तक पहुँच गया। बहरहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी फसल जलने के बाद पीड़ित किसान ने तत्काल सारंगढ़ कोतवाली थाना पहुँचकर मामले की लिखित सूचना दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह