June 1, 2026

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के बालोद दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन

खबर शेयर करें

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का शनिवार को बालोद प्रवास हुआ। उनके साथ प्रदेश प्रशिक्षण अभियान के संयोजक अवधेश जैन भी बालोद पहुंचे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

बालोद आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा चौधरी एवं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चौपड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। अजय जामवाल ने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

भाजपा नेताओं ने इस प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से पार्टी की आगामी रणनीतियों को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी मजबूत होगा।

कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल के महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, उपाध्यक्ष संतोष महेश पाठक, वरिष्ठ नेता संतोष चौधरी, नरेश आहूजा, मंडल सह-कोषाध्यक्ष दिनेश तापड़िया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ जैन, जिला मंत्री आशीष कौशिक, समकित जैन, कार्यालय मंत्री भुवनेश साहू, चित्रांश देशमुख, पौरुष ठाकुर, उज्ज्वल देशमुख, शहर मंत्री लक्की चौधरी एवं सोशल मीडिया प्रभारी यश राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय जामवाल एवं अवधेश जैन का अभिनंदन करते हुए उनके बालोद प्रवास को संगठन के लिए प्रेरणादायी और महत्वपूर्ण बताया।