संगठन को मजबूत करने और आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक की तैयारियों पर हुई चर्चा
सारंगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधानसभा इकाई सारंगढ़ के तत्वाधान में गुरुवार (04 जून 2026) को सारँगढ कुटेला में महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा और विधानसभा कमेटी की रिव्यू बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही सर्वसम्मति से नई विधानसभा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें ऊर्जावान पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष व डीडीसी क्षेत्र क्र. 6 श्रीमती लता अरुण लक्ष्मे, जिला महासचिव रामसूरत भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष रमेश अनंत, पूर्व विधानसभा प्रभारी गोकुल भारद्वाज , पूर्व विधायक प्रत्याशी व प्रभारी एड. नारायण रत्नाकर, नगर प्रभारी कन्हैया जांगड़े एवं शंकर जांगड़े मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलमणी वारे ने की तथा मंच संचालन नगर अध्यक्ष देवप्रसाद कोसले द्वारा किया गया।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई विधानसभा कमेटी
बैठक में उपस्थित बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से सारंगढ़ विधानसभा कमेटी का रिव्यू कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जो इस प्रकार है:
विधानसभा प्रभारी नवधा अनंत एवं गजानंद निराला विधानसभा अध्यक्ष कुलमणी वारे,विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे एवं नरेन्द्र चौरगे,विधानसभा महासचिव राजाराम रत्नाकर,विधानसभा सचिव बोधराम खूंटे,विधानसभा कोषाध्यक्ष श्रीमती आरती मल्होत्रा,विधानसभा संयोजक (BVF) भोजप्रसाद अनंत,
6 महीने में बूथ स्तर पर मजबूत होगा संगठन
नई कमेटी के गठन के बाद जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। नई टीम को सेक्टर और पोलिंग बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जिला व विधानसभा कमेटी के संज्ञान में लाकर बूथ कमेटियों का गठन करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी टीम भावना के साथ काम करते हुए आगामी 6 महीने के भीतर जमीनी स्तर पर मजबूत कमेटी तैयार करने का भरोसा दिलाया है।
06 जून की प्रदेश स्तरीय बैठक पर रणनीति
बैठक के दौरान उपस्थित साथियों ने क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही आगामी 06 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ नेताओं ने नवीन विधानसभा कमेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।








More Stories
भाजपा किसान मोर्चा में मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी की नियुक्ति
भवंरपुर स्वास्थ्य केंद्र में कथित रूप से एक्सपायरी डेट की सलाइन चढ़ाने का मामला,जांच की मांग
भाजयुमो सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा स्वच्छता अभियान एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम संपन्न