सारंगढ़-बिलाईगढ़ – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरारी नायक ने मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की घोषणा की है।
जारी आदेश के अनुसार श्री सुखराम अनंत को भाजपा किसान मोर्चा सारंगढ़-बिलाईगढ़ का मीडिया प्रभारी तथा श्री प्रहलाद साहू को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल के निर्देश एवं सहमति से की गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा एवं किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से मीडिया और जनसामान्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह