सारंगढ़-बिलाईगढ़ – विकास के नाम पर सरकार लाखो रुपये खर्च कर रहा लेकिन विकास की आड़ मे ठेकेदार और अधिकारी अपनी जेब भरने मे लगे हुए है जहाँ गुणवत्ता की जगह भ्रष्टाचार की घटिया सीसी सडक बन कर तैयार हो गया आपको बता दे महज 2 महीने नहीं हुए है लाखो की सडक जगह जगह फट गई और फटी सडक से निकल रहा ठेकेदार का असली निर्माण कार्य आपको बता दे
सारंगढ़ नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 1 कुटेला में भ्रष्टाचार और लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां मेन रोड से बस्ती तक महज 2 महीने पहले ही बनाई गई नई सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क पहली ही बारिश का दबाव भी नहीं झेल पाई। सड़क कई जगहों से फट चुकी है और अब दो भागों में बंटने की कगार पर पहुंच गई है। घटिया निर्माण को लेकर स्थानीय वार्डवासियों में भारी आक्रोश है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि हम कई बार आवेदन दिए सड़क पर बैठे कई साल ख़राब सड़को का दंश झेला तब जाकर ये सडक बना है लेकिन इस सडक की गुणवत्ता ठेकेदार और अधिकारी खा गए सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों को पूरी तरह दरकिनार किया गया है। घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण पहली बारिश होते ही सड़क के बीचों-बीच गहरी दरारें आ गई हैं। कई जगहों पर सड़क नीचे की ओर धंसने लगी है, लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क कुछ ही महीनों में फट जाने की कगार पर है।

ठेकेदार और नगर पालिका की अधिकारियो की मिली भगत से घटिया निर्माण
कई वर्षो से ये सडक बदहाल था और अब कड़ी मेहनत और माँग से जब बना तो उसमे भी सारंगढ़ नगर पालिका के अधिकारी, इंजिनियर और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया काम करा दिया गया जिसका नतीजा है की दो महीने मे जगह जगह फट गई सरकार के पैसे का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण मे ना लगाकर ठेकेदार अधिकारी अपनी जेब भरने लग गए और सबसे हैरानी की बात सडक मे आई दरारे नगर पालिका के नए इंजिनियर साहब को भी जानकारी होने के बाद भी मामले मे कोई संज्ञान नहीं लगता है
सब की मिली भगत से घटिया निर्माण को अंजाम दिया गया है और बाकी कसर नए इंजिनियर साहब पूरा करने मे लगे है सरकार को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया गया है यहाँ अधिकारी घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार को खूब बढ़ावा दे रहे जबकि उनकी जिम्मेदारी है ऐसे मामलो मे गंभीरता से काम कराये और जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये अब देखना होगा खबर चलने के बाद जिला के कलेक्टर और शासन क्या कुछ कार्यवाही करता है








More Stories
सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: उमेश साहू होंगे नए एसडीएम,
सारंगढ़-बिलाइगढ़ में सुशासन तिहार के तहत 859 हितग्राहियों को मिला राशनकार्ड का लाभ
सपनों को मिली उड़ान: चांदमारी विद्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह संपन्न