छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ सरकार के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस)…
छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ सरकार के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी कर राज्यभर के कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) और पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
20 जुलाई 2026 को जारी गृह विभाग के आदेश में विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमे लगभग 92 अधिकारीयों का तबादला हुआ है तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय, बटालियन, जिला पुलिस और विशेष इकाइयों में पदस्थ ASP एवं DSP स्तर के अधिकारी शामिल हैं। शासन का कहना है कि यह प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
वही सारंगढ़ के 3 पुलिस अधिकारी का भी तबदला हुआ है जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे का तबादला हुआ है और उन्हें स्थान पर धीरेन्द्र पटेल को मिली जिम्मेदारी और sdop बिलाईगढ़ विजय ठाकुर शामिल है और उनके स्थान पर दीपिका मिंज को जिम्मेदारी मिली है और वही sdop सारंगढ़ स्नेहिल साहू को बदला गया उनके स्थान पर गोविन्द सिँह दीवान को जिम्मेदारी मिली है



















More Stories
गाताडीह और कोसीर समिति की ऋण सीमा पर लगी रोक हटाने पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने सहकारिता मंत्री को लिखा पत्र
जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान – बिनोद भारद्वाज
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा अतिरिक्त आवंटन?,,,जमकर हो रही धांधली