सारंगढ़-बिलाईगढ़:सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं…
सारंगढ़-बिलाईगढ़:सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप को पत्र लिखा है। उन्होंने जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित गाताडीह (पंजीयन क्रमांक 402) एवं सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोसीर (पंजीयन क्रमांक 1561) की स्वीकृत ऋण सीमा पर लगी रोक को तत्काल हटाने तथा ऋण सीमा में वृद्धि करने की मांग की है, ताकि किसानों को समय पर खाद, बीज और नकद केसीसी ऋण उपलब्ध हो सके।पुरानी अनियमिमताओं की सजा भुगत रहे वर्तमान किसान सहकारिता मंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक ने अवगत कराया कि गाताडीह और कोसीर समितियों की ऋण सीमा अवरुद्ध होने के कारण किसानों को चालू खरीफ/कृषि मौसम में समय पर खाद, बीज और नकद केसीसी ऋण नहीं मिल पा रहा है। इससे क्षेत्र में कृषि कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं और किसानों में भारी रोष व्याप्त है।श्रीमती केराबाई मनहर ने स्पष्ट किया कि पूर्व में हुई वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं, विगत लगभग चार वर्षों से दोनों समितियों का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है और किसानों को प्रदत्त ऋणों की शत-प्रतिशत वसूली भी की गई है। इसके बावजूद वर्तमान में किसानों और समितियों को पुरानी घटनाओं का दुष्परिणाम भुगतना पड़ रहा है।
ऋण सीमा में वृद्धि की मांग पूर्व विधायक ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि किसानों के व्यापक हित और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गाताडीह एवं कोसीर समितियों की ऋण सीमा पर लगी अवरोध/रोक को शीघ्र हटाया जाए तथा आवश्यकतानुसार ऋण सीमा में वृद्धि की जाए, जिससे किसानों को समय पर खाद-बीज मिल सके और कृषि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सहकारिता विभाग इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।








More Stories
जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान – बिनोद भारद्वाज
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा अतिरिक्त आवंटन?,,,जमकर हो रही धांधली
“CG पुलिस में बड़ा ट्रांसफर” 92″ASP-DSP के तबादले,,, सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 3 अधिकारी भी शामिल,,,,देखे सूची