घरघोड़ा : स्कूली शिक्षा के क्षेत्र मे विगत वर्षों से अपनी पहचान बनाने मे सफलता हासिल करने वाले शास. कन्या पूर्व माध्य. शाला घरघोड़ा ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित समस्त शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी अभिक्रियाओं को लेकर छात्राओं के हित मे कार्य करते हुए शिक्षण सत्र 2025:26के दौरान आयोजित प्रयास आवासीय विद्यालय प्रतियोगिता मे चार छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की |कन्या माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा से आँचल भोय, रविना जोल्हे, जश्मिता पंडा, गायत्री मांझी ने प्रयास विद्यालय की प्रवेश परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया | छात्राओं की सफलता से पालकों शिक्षकों मे हर्ष का वातावरण निर्मित होते हुए शासकीय विद्यालय ने जन समुदाय के मध्य एक विश्वास अर्जित किया है | यही कारण है की उक्त विद्यालय मे विगत वर्षो से दर्ज संख्या विकासखंड के अन्य विद्यालयों की तुलना मे सर्वाधिक क्रम मे रहती है |छात्राओं की उक्त सफलता से विकास खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद, प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा विकास खंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान,प्रधानपाठक (संविदा )अखिलेश कुमार मिश्रा ज्योति खलखो, निवेदिता सिंह ठाकुर सहित “ज्ञान दीप पुरुष्कार” प्राप्त शिक्षक विजय पंडा ने छात्राओं की कड़ी मेहनत की सराहना की है |शिक्षक विजय पंडा ने जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन मे शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर वातावरण बनाने की वात कही है |

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह