सारंगढ़ – ग्राम पंचायत जशपुर में सावन माह के शुभ अवसर पर यादव समाज के…
सारंगढ़ – ग्राम पंचायत जशपुर में सावन माह के शुभ अवसर पर यादव समाज के जिला सचिव श्रवण कुमार यादव, श्रीराम जायसवाल एवं प्रवेश चंद्रा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान–जीवनदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग एक दर्जन महिलाओं एवं दो दर्जन पुरुषों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

शिविर में रक्तदान करने वालों में संगीता यादव, कुमारी मधु, पूजा जायसवाल, लक्ष्मी चंद्रा, डोलकुमारी चंद्रा (जशपुर), चित्रा बरेठ (अंडोला), गुरबारी आदित्य (नावापारा), देवकी यादव (जशपुर), संतोषी यादव (सहसपुर), भगीरथ बरेठ (अंडोला), जय बरेठ (अंडोला), नरेश यादव (सहसपुर), दूजेराम यादव, दिनेश यादव (हसौद), भानु यादव, अजय बरेठ (बड़े गंतुली), संजय भारती (जामपाली), श्रवण कुमार यादव, श्रीराम जायसवाल, प्रभु जायसवाल, प्रवेश चंद्रा, सूरज श्रीवास, चंद्रकुमार श्रीवास, परदेशी यादव, पुरुषोत्तम चंद्रा, गुरुशरण चंद्रा, चवन जायसवाल, भीम चंद्रा, संजू चंद्रा, दिनेश नामदेव, दादू चंद्रा, शत्रुघ्न यादव, भोजचंद्र, अनिरुद्ध चंद्रा, खगेश्वर चंद्रा तथा बंटी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
शिविर के सफल आयोजन पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह