सारंगढ़-बरमकेला मुख्य मार्ग पर चनामुड़ा से पहले घाटी में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, बंटी बस सर्विस बरमकेला से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब चार यात्री सवार थे। इसके अलावा चालक, खलासी और कंडक्टर भी बस में मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे की मिट्टी धंस जाने के कारण बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही बरमकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
हादसा भले ही बड़ा था, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

More Stories
कन्या शाला घरघोड़ा मे दीप प्रज्ज्वलित कर साक्षरता पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ
प्राथमिक स्वास्थय केंद्र गोड़म के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ेली में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया
प्राथमिक स्वास्थय केंद्र गोड़म के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ेली में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया