भाजपा युवा मोर्चा सालर-मल्दा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जल जीवन मिशन योजना का जिस प्रकार माखौल उड़ाया जा रहा है ।अब बर्दास्त से बाहर है।दानसरा में ठेकेदार द्वारा समय अवधि पूर्ण होने के बावजुद आज पयंर्त तक आधा-अधुरा छोड़कर नदारत है।दानसरा में लगभग 2 करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना का का काम अभी भी अधूरा है। पाइप लाइन के लिए सड़कों को खोदा गया है और अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हुई।अब बारिश में आमजन खासे परेशान हैं।गलियों में बड़े बड़े गढ्ढे तो रह ही गए और अब बारिश में जलभराव भी हो रहा है।जहां चलना दूभर हो गया है।ग्रामीण जनता ने इस विषय पर प्रभारी मंत्री और कलेक्टर से शिकायत भी की है पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई।भाजयुमो सालर मल्दा मंडल के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि ठेकेदार के उपर जल्द ही कार्यवाही कर ब्लैक लिस्टेड किया जाए।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न