सरायपाली : गोपाल लहरिया
सरायपाली क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में नगर में संविधान यात्रा निकाली गई।
यात्रा विधायक कार्यालय से होकर जय स्तंभ चौक पहुंची जहां संविधान वाचन किया गया।
जय स्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नंद ने कहा कि आज संविधान को कमजोर करने की साजिश जा रही है,संविधान को बचाने लोगों को जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है।
इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा यात्रा के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक,सरायपाली ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर एन आदित्य,भंवरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिदार,आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई,पूर्व मंडी अध्यक्ष सीता पटेल,कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपांजलि बारीक,अरजुंडा सरपंच चित्रसेन बीसी,गोपाल अग्रवाल,पार्षद सुरेश भोई,विधायक प्रतिनिधि द्वय रमेश पटेल,भरत मेश्राम,केशव चौधरी,कमल पटेल,फार्म पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष भीष्म पटेल,दीपक साहू, पूजा तिवारी, हेमा श्रीवास,तिरिथ मानिकपुरी,तन्मय पंडा, घसिया सिदार,संतलाल बारीक,कमल अग्रवाल,क्षमानिधि साहू,नरेंद्र साहू,रामदयाल पटेल, प्रमोद ग्वाल,परशु चौहान,सोनसाय बरीहा,विजय शंकर नायक,पंकज बीसी,निर्मल बढ़ई,सुशील प्रधान,विनय पटेल,तरुण बारीक,शुरू पाणिग्रही,गौतम चौहान,पुरुषोत्तम साहू,मनोज पटेल एनएसयूआई प्रदेश सह संयोजक जयंत यादव, दुष्यंत साहू,विभीषण चौहान,रोशन नाग समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन