सरायपाली : गोपाल लहरिया
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली एवं गोकुल पैथोलॉजी सागरपाली के संयुक्त तत्वाधान में प्राचार्य निमंकर पटेल के मार्गदर्शन में विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के स्वयं सेवकों का निःशुल्क ब्लड ग्रुप का परीक्षण किया गया।
परीक्षण के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शिवप्रसाद पटेल के द्वारा बच्चों को रक्त समूह,आर एच कारक,रक्त दान के महत्व,रक्त दान कब और कौन कर सकता है इस संबंध में पूरी जानकारी दी गई।
गोकुल पैथोलॉजी के संचालक गोकुल पटेल एवं उनके स्टॉफ गोवर्धन पटेल,हेमंत पटेल,महेंद्र साव के द्वारा निःशुल्क सेवा देने पर विद्यालय के प्राचार्य निमंकर पटेल सहित व्याख्याता गण पुनितलाल चौधरी,सीता सिंह,जयदेव साहू ,राजेश पंडा,एकता शर्मा,अंगदकुमार अजगर,रजनी राठिया ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश