बरमकेला-बरमकेला विकासखण्ड के प्रमुख बड़े गांवों में से एक ग्राम साल्हेओना में राष्ट्रीय पर्व देश का 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में मनाया गया।
इस अवसर पर भारत माता मूर्ति के समक्ष श्रीमती रंगमती सामले,सेवा सहकारी समिति मर्यादित साल्हेओना पं.क्र. 245 के मण्डी प्रांगण में चूड़ामणि पटेल,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राधामोहन पाणिग्राही,शासकीय माध्यमिक विद्यालय में उग्रसेन पटेल,शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पनिकराम सिदार एवं मनमधु सिदार ने ध्वजा रोहण किया ।
इस दौरान शहीद स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्वतन्त्रता दिवस की परिभाषा को बहुत गहराई से वर्णन किया गया और बताया कि इस स्वतंत्र भारत के लिए हमारे स्वतन्त्रता सेनानियों की बलिदान के बदौलत आज हम आज़ाद भारत में जी रहे है।
विद्यालयीन छात्र छात्राओं के द्वारा राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसे सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो गए थे।
इस अवसर पर भारी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश