सरायपाली : गोपाल लहरिया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को अवैध गतिविधियो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 19/10/2024 को थाना सिंघोडा पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति लोहराचट्टी उडिसा की ओर से पैदल दो पिठ्ठू बैग रखकर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल की ओर आ रहे है,बैग मे कुछ संदिग्ध सामान रखे है कि सूचना पर ग्राम रेहटीखोल एन एच 53 रोड जाकर मुखबीर के बताये व्यक्ति के तलाश मे बैठे थे तभी दो व्यक्ति रेहटीखोल की ओर आते दिखे जिसे रोककर पूछताछ किया जो सही जबाब नही दे पाये एवं बैगो के अंदर रखे सामान के बारे मे पूछताछ किया तो बैग मे नगदी रकम होना बताये और नाम पता पूछने पर अपना नाम 1-कौशिक पटेल पिता हरसुखलाल पटेल उम्र 24 साल साकिन भनपुर इंदिरा टिंबर मार्केट खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.
2- किशोर तांडी पिता भरत तांडीउम्र 50 साल साकिन शिव मंदिर त्रिमूर्ति नगर फाफाडीह थाना देवेन्द्र नगर रायपुर छ.ग.का निवासी होना बताये तथा बैग की तलाशी लेने पर कौशिक पटेल के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी नोट 500 रूपये के कुल 2883 नोट कुल 14,41,500 रूपये,200 रूपये के 232 नोट कुल 46,400 रूपये,100 रूपये के 541 नोट कुल 54,100 रूपये जुमला 15,42,000 रूपये।
किशोर तांडी के पिठ्ठू बैग से भारतीय करंसी नोट 500 रूपये के 1163 नोट कुल 5,81,500 रूपये,200 रूपये के 355 नोट कुल 71,000 रूपये,100 रूपये के 583 नोट कुल 58,300 रूपये जूमला 7,10,800 रूपये।
कुल जूमला 22,52,800 रूपये मिला उक्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु कहा जो कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर कुल जूमला 22,52,800 रूपये को आज दिनांक 19/10/2024 समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। कार्यवाही दौरान तलाशी,बरामदगी एवं जप्ती का फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी कर थाना सिंघोडा मे इस्तगासा क्रमांक 18/2024 धारा 106 भा.ना.सु.सं. तैयार किया जाकर जूमला 22,52,800 रूपये भारतीय करेंसी नोट को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया है।

More Stories
पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बालोद की बड़ी उपलब्धि, राज्य के टॉप-10 में 5 ग्राम पंचायतें शामिल
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक