सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विगत दिवस आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान कहा कि ग्राम पंचायत सांकरा के दौरा के दौरान वहां के नागरिक ने शिकायत किया है कि पुलिस अवैध शराब को पकड़ लेती है और बिना प्रकरण दर्ज किए शराब को जप्त कर पकड़े लोगों को रास्ते में छोड़ देती है। कलेक्टर ने ऐसे मामलों के लिए बैठक में उपस्थित पुलिस विभाग के कर्मचारी और आबकारी अधिकारी सोनल नेताम को कहा कि जिले में अवैध शराब पर छापामार कार्रवाई, अभियान पुलिस और आबकारी दोनों संयुक्त करें। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश