February 5, 2026

सारंगढ़ में गौरव पथ निर्माण के लिए 5 करोड़ तथा गार्डन निर्माण हेतु 1 करोड़ की स्वीकृत, मुख्यमंत्री ने किया था घोषणा

खबर शेयर करें

सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण के अवसर पर सारंगढ़ आए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़ की धरती से भाजपा कार्यकर्ताओं के माँग पर भारत माता चौक से लेकर कोसीर चौक तक गौरव पथ निर्माण का माँग किया था जिसे मुख्यमंत्री साय ने मंच से घोषणा किया साथ ही सारंगढ़ में गार्डन निर्माण का भी घोषणा किया था, जिसे नगरीय प्रशासन विभाग ने गौरव पथ के लिए 5 करोड़ रुपए तथा गार्डन के निर्माण 1 करोड़ रुपए की राशि कुल 6 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृति प्रदान किया गया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद सारंगढ़ क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में है, एक सुग्घर सारंगढ़ बनाने का संकल्प है जिसमे प्रदेश सरकार ने लगातार कई करोड़ यहाँ के विकास कार्यों के जारी किया है, आगामी अभी कई योजना सारंगढ़ विकास के लिये हमारे पास है जिसका भी माँग शासन से किया जाएगा और निश्चित ही सरकार का सहयोग मिलेगा।
ज्ञात हो की मुख्यमंत्री  के आगमन पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने उक्त माँग किया था जिसे  सांसद राधेश्याम राठिया ने मंच पर माँग रखा था जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए तत्काल घोषणा किया था। बहरहाल नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दिया गया है जिससे नगर में हर्ष व्याप्त है।