सारंगढ़ – पीएम श्री स्कूल में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा ट्रैक्टर और कार पर खतरनाक स्टंट किए जाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो शोशल मीडिया मे खूब वाइरल हुआ और स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया (DEO) सारंगढ़ ने तत्काल संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार, फेयरवेल समारोह के दौरान कुछ छात्र ट्रैक्टर और कार पर चढ़कर जोखिम भरे स्टंट करते नजर आए। बाकायदा ट्रेक्टर और कार का काफिला लेकर खेलभाठा मैदान मे स्टंट किया गया उसके बाद खबर निरीक्षण के सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर और मीडिया मे खबर चलते ही मामले मे विभाग के अलाधिकारियो ने सज्ञान लिया

मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। नोटिस में पूछा गया है कि स्कूलीन समय पर ये कैसे किया गया और 18 साल से कम उम्र के बच्चे गाड़िया चला रहे जो उचित नहीं और नियम मे भी नहीं है और अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए जवाब मांगा है

DEO ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


More Stories
नर्मदा धाम सुरसुली में महाशिवरात्रि पर भव्य धार्मिक आयोजन
छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत, रायपुरप्राची विक्रम लालवानी बनी महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष
ब्रेकिंग न्यूज साभर का हुआ शिकार, 6 आरोपी गिरफ्तार