February 17, 2026

तांदुला नदी पर बोरी बंधान में प्रशासन-ग्रामीणों का श्रमदान, ‘नीर चेतना अभियान’ को मिली नई गति

खबर शेयर करें

बालोद। जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने अनोखी पहल करते हुए डौंडी विकासखंड के वनांचल ग्राम ठेमाबुर्जुग में तांदुला नदी पर चल रहे बोरी बंधान कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। कलेक्टर दिया उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं बोरी उठाकर श्रमदान किया और ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।

इस पहल की विशेष बात यह रही कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित जिला स्तरीय अधिकारी, प्रशासनिक टीम जिला कार्यालय से बस में सवार होकर ठेमाबुजुर्ग पहुंचे साथ ही जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल। इस अवसर पर रैली के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।

सामूहिक रूप से गांव पहुँची, जिससे जल संरक्षण को लेकर मजबूत संदेश गया कि यह केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पैदल चलते हुए अधिकारियों ने हर नागरिक से पानी बचाने की मुहिम में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने दंतेश्वरी मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि व सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई भी की गई। उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा प्रतिवर्ष 100 घंटे—अर्थात प्रत्येक सप्ताह दो घंटे—श्रमदान कर स्वच्छता अभियान से जुड़े रहने की शपथ दिलाई गई।

ग्राम ठेमाबुर्जुग में प्रशासन और ग्रामीणों की संयुक्त पहल ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब शासन और समाज साथ आते हैं, तो नदी संरक्षण जैसे प्रयासों को वास्तविक सफलता मिलती है। ‘नीर चेतना अभियान’ अब केवल एक योजना नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है।