February 21, 2026

नगर पालिका उपाध्यक्ष को जातिगत अपमान और जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें

सारँगढ -​सारंगढ़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार ने पुलिस थाना सिटी कोतवाली (सारंगढ़) में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने संतोष गुप्ता नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
​घटना का मुख्य कारण: सरकारी जमीन का विवाद
​शिकायत के अनुसार, घटना 20 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 11:00 बजे की है। ग्राम खैराहा के देवांगन पारा में सरकारी भूमि को लेकर संतोष गुप्ता और लक्ष्मीप्रसाद सिदार के बीच विवाद चल रहा था। शोर-शराबा सुनकर जब पार्षद और उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार वहां बीच-बचाव करने पहुंचे, तो विवाद और बढ़ गया।
​लगाए गए गंभीर आरोप
​पीड़ित रामनाथ सिदार द्वारा आवेदन में निम्नलिखित आरोप लगाए गए हैं:
​झूठा आरोप: संतोष गुप्ता ने उन पर आरोप लगाया कि पार्षद होने के नाते वे ही उस जमीन को बिकवा रहे हैं।
​जातिगत गाली-गलौज: जब पीड़ित ने अनभिज्ञता जताई, तो आरोपी ने उन्हें उनके पद का अपमान करते हुए अत्यंत अभद्र और जातिसूचक गालियां (जैसे- ‘गंवार’, ‘साँपधरा’) दीं।
​जान से मारने की धमकी: आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि वह किसी को “सुपारी” देकर उन्हें मरवा कर फंकवा देगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा।
​मानसिक प्रताड़ना: पीड़ित ने बताया कि वे इस घटना से काफी डरे हुए हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
​गवाह और कानूनी कार्रवाई
​इस घटना के दौरान वहां कमल भारद्वाज, लक्ष्मी सिदार और खगेश्वर प्रसाद यादव जैसे लोग उपस्थित थे, जिन्हें मामले का गवाह बनाया गया है।