सारंगढ़। रायगढ़ से सारंगढ़ आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा रेड़ा के पास उस समय हुआ जब चालक ने सामने आए किसी व्यक्ति को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई।
हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कार में सवार लोगों की कुशलक्षेम जानने पहुंचे।
बताया जा रहा है कि कार में पति पत्नी और उनका ek छोटा सा बच्चा सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों सुरक्षित हैं और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है की रामलाल जायसवाल के पुत्र और बहु गाडी मेँ सवार थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि कार की रफ्तार अधिक होती या सड़क पर अन्य वाहन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना के बाद स्थिति सामान्य है।


More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह