सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार देर शाम सरसीवां थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पचपेड़ी निवासी पिता लाल पटेल (60 वर्ष) धौराभाटा से सब्जी बेचकर साइकिल से पचपेड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें सरसीवां स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है । वहीं दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक जमगहन चुरेला निवासी खेमलाल साहू भी घायल हो गया। उसकी आंख के ऊपर चोट लगने और रक्तचाप बढ़ने के कारण डॉक्टरों ने उसे भी बेहतर उपचार के लिए रेफर किया है। फिलहाल यह मामला पुलिस जांच का विषय है









More Stories
पटेश्वरधाम विवाद पर आदिवासी समाज का उग्र प्रदर्शन: कलेक्टोरेट घेराव, बैरिकेडिंग टूटी, वाटर कैनन चला, प्रशासन से हुई निर्णायक वार्ता
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के बालोद दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
ब्रेकिंग न्यूज,,, कार अंयंत्रित होकर खम्भे से जा टकराई