सारंगढ़ – सारंगढ़ शहर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 02, दुबे कॉलोनी मार्ग प्रतापगंज निवासी शंकर देवांगन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात युवक ने अपने ही घर के आंगन में रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह