September 14, 2026

सारंगढ़ जिला अस्पताल में 2000 से अधिक नि:शुल्क डायलिसिस सत्र पूरे

सारंगढ़। जिला अस्पताल सारंगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए…

खबर शेयर करें

सारंगढ़। जिला अस्पताल सारंगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रधानमंत्री नि:शुल्क डायलिसिस सेवा के अंतर्गत 2000 से अधिक सफल डायलिसिस सत्र पूरे किए हैं। किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत साबित हो रही है। अब मरीजों को डायलिसिस के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम हुई है, जिससे उनके समय और इलाज से जुड़े खर्च में भी बचत हो रही है।

यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं तथा कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के प्रबंधन में हासिल हुई है।

जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में मरीजों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियमित डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यूनिट में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की निगरानी और समयबद्ध उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी विशेषज्ञों की समर्पित टीम इस सेवा के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा कि 2000 से अधिक डायलिसिस सत्र केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत और उम्मीद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की टीम आगे भी इसी सेवा भावना के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मेडिकल टीम को बधाई दी और कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति, बेहतर प्रबंधन और टीमवर्क के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा सकता है।