October 11, 2026

गान्जा लेकर बस/ट्रेन का इंतजार कर रहे 02 महिला सहित कुल 05 तस्कर गिरफ्तार।

खबर शेयर करें

महासमुंद/कोमाखान : खबर निरीक्षण

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन,फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देष प्राप्त हुआ है,जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोमाखान रेल्वे स्टेशन में 03 पुरूष एवं दो महिला बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहें है कि सूचना तस्दीक पर घेराबंदी कर पकड़े पुछताछ में अपना अपना नाम अमीत भाई पिता गिधाभाई सोलंकी उम्र 25 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात,जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी उम्र 31 साल निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात,शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना उम्र 50 साल निवासी इन्द्रानगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात,महेन्द्र सिंह पिता प्रवीण सिंह उम्र 60 साल निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात,कांता बाई पति स्व.गिधा भाई सोलंकी उम्र 55 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात को गान्जा सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर उक्त गांजा को बालीगुड़ा उड़िसा से भावनगर गुजरात लेकर जाना बताये आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र.182/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
01- अमीत भाई पिता गिधाभाई सोलंकी उम्र 25 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात।
02- जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी उम्र 31 साल निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात।
03- शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना उम्र 50 साल निवासी इन्द्रानगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात।
04- महेन्द्र सिंह पिता प्रवीण सिंह उम्र 60 साल निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात।
05- कांता बाई पति स्व. गिधा भाई सोलंकी उम्र 55 साल निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात।

जप्त संपत्ति-
(01) 30.160 किग्रा गांजा (कीमती 15,08,000 रूपये)। (02) तीन नग मोबाईल (कीमती 35000 रूपये)।
(03) नगदी रकम 5190 रूपये।

जुमला जप्त सम्पति कीमती 15,48,190 रूपये।