महासमुंद/खल्लारी : खबर निरीक्षण एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन…
महासमुंद/खल्लारी : खबर निरीक्षण
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन तथा बिक्रीएवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन,फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देष प्राप्त हुआ है,जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 11.10.2026 को थाना खल्लारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सुजुकी एक्सेस स्कूटी में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार रोड की ओर से खल्लारी की तरफ आ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में ग्राम आंवराडबरी के पास NH-353 रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी की कार्रवाई की गई।
तलाशी के दौरान स्कूटी के सामने रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹6,50,000 बताई गई है।
दोनों आरोपियों को दिनांक 11.10.2026 को गिरफ्तार किया गया।
थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 118/2026,धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
महासमुंद पुलिस की अपील: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करें।
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है।
गिरफ्तार आरोपी- 01- तरुण कुमार पोड़,उम्र 35 वर्ष,निवासी गोविंदपुर,थाना बांगोमुंडा,जिला बलांगीर,ओडिशा।
02- प्रमोद हंस,उम्र 25 वर्ष,निवासी पण्ड्रीपानी,थाना सिन्देकला,जिला बलांगीर, ओडिशा।
जप्त संपत्ति-
01- 13 किग्रा गांजा
कीमत ₹6,50,000।
02- सुजुकी एक्सेस स्कूटी अनुमानित कीमत ₹50,000।
(03)- दो मोबाइल अनुमानित कीमत ₹20,000
जुमला जप्त सम्पति कीमती 7,20,000 रूपये।

More Stories
थाना पटेवा पुलिस की कार्यवाही,घर मे बिक्री हेतु रखे अवैध गांजा के साथ 03 लोकल सेलर गिरफ्तार।
चौकी बुंदेली(थाना तेन्दूकोना)व चौकी भवंरपुर(थाना बसना)पुलिस की कार्यवाही।
गान्जा लेकर बस/ट्रेन का इंतजार कर रहे 02 महिला सहित कुल 05 तस्कर गिरफ्तार।