महासमुंद/पटेवा : खबर निरीक्षण
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम झलप के टिकरापारा झलप के परसराम के घर में अवैध मादक पदार्थ रखने की सूचना पर मुखबिर के बताए पते पर पुलिस टीम द्वारा के गवाहों के साथ दबिश देने पर आरोपी परसराम यादव पिता डहरु उम्र- 66 वर्ष, हीराबाई यादव पति परसराम यादव उम्र- 62 वर्ष, बसंत यादव पिता परसराम यादव उम्र- 23 वर्ष साकिनान टीकरापारा झलप थाना पटेवा के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा को गवाहों व तौलकर्ता के समक्ष 3.960 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला कीमती 1,98,000/रु- रूपये, घटनास्थल पर स्टील पेटी जिसमें के अंदर 2,81,000/रुपये नगदी रकम एवं 02 नग मोबाईल कीमति- 6000/रुपये एवं एक स्टील का तराजू व एक पीतल का 20 ग्राम वाली बाट कीमती 1500/रूपये कुल जुमला कीमती 4,86,500/- रूपये आरोपीगण से समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध थाना पटेवा में अप.क्र. 198/2026 धारा 20(b)( II)(b) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
(1) परसराम यादव पिता डहरु उम्र- 66 वर्ष,
(2) हीराबाई यादव पति परसराम उम्र- 62 वर्ष एवं
(03) बसंत यादव पिता परसराम यादव उम्र- 23 वर्ष साकिनान टीकरापारा झलप थाना पटेवा।
जप्त सम्पति-
01- 3.960 किलो गांजा कीमती 1,98,000 रूपये,
02- 2,81,000 रुपये नगदी रकम एवं
03- 02 नग मोबाईल कीमती 6000 रुपये एवं
04- एक तराजू व एक 20 ग्राम बट कीमती 1500 रूपये।
जुमला जप्त सम्पति कीमती 4,86,500/- रूपये।

More Stories
स्कुटी मे गान्जा लेकर जा रहे 02 तस्करो को खल्लारी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चौकी बुंदेली(थाना तेन्दूकोना)व चौकी भवंरपुर(थाना बसना)पुलिस की कार्यवाही।
गान्जा लेकर बस/ट्रेन का इंतजार कर रहे 02 महिला सहित कुल 05 तस्कर गिरफ्तार।