महासमुंद/तुमगांव : खबर निरीक्षण
थाना तुमगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमावश-बेलटुकरी के बीच तालाब किनारे कुछ व्यक्ति खुले स्थान पर संगठित होकर 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं,सूचना पर थाना तुमगांव पुलिस स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर सात जुआडियो को दबोचा गया,जिनके नाम रवीन्द्र खुंटे पिता बल्देव पुरैना उम्र 30 साल,साकिन वार्ड नं.08 सतनामीपारा तुमगांव,थाना तुमगांव,लोमश साहू पिता स्व.सोनचंद साहू,उम्र 28 साल,साकिन वार्ड नं.04 बजरंग चौक खट्टीडीह,थाना तुमगांव,संत कुमार बंजारे पिता तीजूराम बंजारे,उम्र 38 साल,साकिन बेल्टुकरी,थाना तुमगांव,भीष्मदेव खुंटे पिता राधेश्याम खुंटे,उम्र 26 साल,साकिन वार्ड नं.04 नयापारा,थाना व जिला महासमुंद,जितेश बंजारे पिता देवशरण बंजारे,उम्र 18 साल,साकिन बेलटुकरी,थाना तुमगांव,नेहरू साहू पिता कुमार साहू,उम्र 35 साल,साकिन वार्ड नं.11 दुकान चौक राम मंदिर के पास तुमगांव,थाना तुमगांव,पवन साहू पिता बिसउहा राम साहू,उम्र 30 वर्ष,साकिन वार्ड नं.09 तुमगांव,थाना तुमगांव है तथा कुछ जुआरी पुलिस की भनक लगने से मौके से भाग निकले,जिनकी पता-तलाश की जा रही है।
उक्त आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं धारा 112 BNS के तहत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण-
01- रवीन्द्र खुंटे पिता बल्देव पुरैना,उम्र 30 साल,साकिन वार्ड नं.08 सतनामीपारा तुमगांव,थाना तुमगांव।
02- लोमश साहू पिता स्व. सोनचंद साहू,उम्र 28 साल,साकिन वार्ड नं.04 बजरंग चौक खट्टीडीह,थाना तुमगांव।
03- संत कुमार बंजारे पिता तीजूराम बंजारे,उम्र 38 साल,साकिन बेल्टुकरी,थाना तुमगांव।
04- भीष्मदेव खुंटे पिता राधेश्याम खुंटे,उम्र 26 साल,साकिन वार्ड नं. 04 नयापारा,थाना व जिला महासमुंद।
05- जितेश बंजारे पिता देवशरण बंजारे,उम्र 18 साल,साकिन बेल्टुकरी,थाना तुमगांव।
06- नेहरू साहू पिता कुमार साहू,उम्र 35 साल,साकिन वार्ड नं.11 दुकान चौक राम मंदिर के पास तुमगांव,थाना तुमगांव।
07- पवन साहू पिता बिसउहा राम साहू,उम्र 30 वर्ष,साकिन वार्ड नं.09 तुमगांव,थाना तुमगांव।
जप्त मशरूका (सामग्री)-
01- नगदी रकम 17,400 रुपये।
02- 52 पत्ती ताश।
03- स्कूटी एक्सेस (कीमती करीब 35,000 रुपये।
03- चार मोटर साइकिल कीमती करीब 45,000 रुपये।
04- एक स्विफ्ट कार कीमती करीब 2,00,000 रुपये।
05- पाॅंच मोबाइल कीमती करीब 35,000 रुपये।
जुमला जप्त मशरुका कीमती 3,32,400 रुपये।

More Stories
लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी—कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू
सारंगढ़ के गोमर्डा अभयारण्य के 50 काले हिरण होंगे जल्द नए मेहमान, पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान
तबीयत खराब होने से स्कूल नहीं जा सका छात्र, अब नाम काटने का नोटिस मिलने से उठे सवाल