रायपुर -छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 19 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 26 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
26 अक्टूबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों ने पूर्व के आदेशों के तहत नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था, उन्हें 23 अक्टूबर से एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया है। स्थानांतरित सभी 19 अधिकारियों को 26 अक्टूबर तक नए पद पर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन विभाग को तत्काल प्रस्तुत करना होगा।

देखे अधिकारियों की सूची

More Stories
आवास के अपात्र हितग्राही 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति, ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय में लिए जाएंगे आवेदन
डॉ. मनीषा त्रिपाठी और डॉ. माधुरी त्रिपाठी को विश्व हिंदी परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी सहभागिता
सरायपाली में अवैध क्लीनिक पर स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई