सारंगढ़ (खबर निरीक्षण)आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने एवं चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से वार्डों में सघन जनसंपर्क एवं बैठक अभियान की शुरुआत कर दी है। जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री अमित तिवारी, मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष निखिल बानी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न वार्डों में बैठक लेकर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं।
बैठकों में कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान प्रभावी बनाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा मतदाताओं से निरंतर संवाद स्थापित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में सफलता के मूलमंत्र बताते हुए एकजुटता, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर दिया। वहीं, जिला महामंत्री अमित तिवारी ने संगठनात्मक समन्वय एवं सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार एवं मंडल अध्यक्ष निखिल बानी भी वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों को गति देने में जुटे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों एवं बेहतर रणनीति के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठकों में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने, आपसी तालमेल बनाए रखने तथा प्रत्येक वार्ड में संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भाजपा का यह अभियान जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती केरबाई मनहर, जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, अमित अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुटे, जीवन रात्रे, वीरेंद्र निराला सहित मंडल के महामंत्री, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ब्रेकिंग न्यूज…खाद्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक और जिला खाद्य अधिकारी बदले… देखे सूची [ सारंगढ़ के अधिकारी भी बदले ]
प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला, आदेश जारी
आवास के अपात्र हितग्राही 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति, ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय में लिए जाएंगे आवेदन