सरायपाली : गोपाल लहरिया
क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद बलौदा स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल हुई,कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक नंद ने कहा कि आप सबकी एक नई शुरुआत होने जा रही है जो कि बेहद ही रोमांचक और नया रहेगा,महाविद्यालय की शिक्षा आपकी भविष्य की दिशा और दशा तय करेगी,उन्होंने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को जनपद पंचायत के अध्यक्ष कुमारी भास्कर,डॉ.भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के प्राचार्य ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई,विधायक प्रतिनिधि द्वय भरत मेश्राम,अरमान हुसैन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप गुप्ता, तन्मय पंडा,क्षेमानिधि साहू,विभिषण चौहान,रोशन नाग समेत महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश