सरायपाली :सरायपाली विधान सभा क्षेत्र के सागरपाली विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कापुडीह का है जो सागरपाली विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आता है l
जहां पर विद्युत आपूर्ति गली के लिए अलग से विद्युत विभाग द्वारा ट्रांफार्मर लगाया गया है और किसानों के ट्यूबवेल आपूर्ति के लिए अलग से ट्रासफर्मर का व्यवस्था विद्युत विभाग द्वारा जारी किए गया है.लेकिन किसानों द्वारा गली आपूर्ति के लिए दिया गया ट्रासफर्मर से अपने निजी ट्यूबवेल के लिए विद्युत की आपूर्ति कर रहे है इसकी सूचना विद्युत वितरण केंद्र सागरपाली के जी.ई.(JE)को दूरभाष के माध्यम से दिनांक 18.10.2024 को जानकारी दिया गया था लेकिन आज की तारीख में वहां पर से कुछ विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन को काटा गया है बाकी जस के तस की स्थिति में ट्यूबवेल के लिए विद्युत की आपूर्ति के लिए कनेक्शन वही से हो रहा है l
इस संबंध में जानकारी के लिए विद्युत वितरण केन्द्र सागरपाली के जी.ई.(JE)से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लिया तो उनका कहना है की आपके द्वारा जानकारी देने पर विद्युत कनेक्शन को काट कर ले आए थे l
जरा सोचने वाली बात है की विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा काटने के बाद इस तरह से गली ट्रांसफार्मर से विद्युत की आपूर्ति करना विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों की मिलीभगत से किसानों के हौसले बुलंद नजर सामने आ रहे है l
शासन प्रशासन से निवेदन है कि इन पर कड़ी कार्यवाही करें l

More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश