सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 अक्टूबर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने विगत दिवस सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत केड़ार में निर्माणाधीन दो पानी टंकी का निरीक्षण किया।

केड़ार के डेम के पास दो टंकी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से एक का आधा निर्माण हो चुका है और दूसरे टंकी के नींव के लिए गड्ढा किया गया है। इन दोनों पानी टंकी के टेंडर, स्वीकृत राशि, निर्माण अवधि, पानी की आवक और वितरण आदि के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के प्रभारी अधिकारी कमल कंवर ने कलेक्टर धर्मेश साहू को जानकारी दी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल, डीपीएम इजारदार सहित अन्य अधिकारी और पत्रकारगण उपस्थित थे।


More Stories
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”
सेवा संकल्प अभियान में जिला अस्पताल ने दिया स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण का संदेश