May 18, 2026

प्रत्यक्ष चुनाव से होगा आम जनता का असली प्रतिनिधित्व-प्रखर

खबर शेयर करें

सरायपाली : गोपाल लहरिया

छत्तीसगढ़ नगरिय निकाय चुनाव पर प्रेस वार्ता में संगम सेवा समिति के संस्थापक एवं युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल का कहना है कि अध्यक्ष एवं मेयर के प्रत्यक्ष चुनाव होने से आम जनता सीधे अपनी पसंद का उम्मीदवार चुन सकते है और साथ ही साथ इस चुनाव प्रक्रिया से निकाय के कार्यों में भी स्थिरता बनी रहती है,वर्तमान में भाजपा शाशित विष्णुदेव साय की सरकार ने हो रहे भ्रष्टाचार,निकायों के कार्यों में अस्थिरता को देखते हुए जनता के हित में निकाय चुनाव फिर से प्रत्यक्ष रूप से कराने का फ़ैसला लिया है जो की जन हित में स्वागत योग्य फ़ैसला है l