महासमुंद : खबर निरीक्षण
महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत बेलसोंडा(महासमुंद)स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।
स्थानीय जनसेविका और जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने आज अचानक आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की जांच की जिसमें महत्वपूर्ण पोषक तत्व दाल गायब पाया गया।
सरकार द्वारा बच्चों के पोषण के लिए पर्याप्त मात्रा में आहार सामग्री उपलब्ध कराने के बावजूद इस तरह की लापरवाही पर चंद्राकर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की एवं उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाना है लेकिन कुछ लापरवाह कर्मचारियों की वजह से इन योजनाओं पर पानी फिर रहा है।
जब चंद्राकर ने इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जवाब मांगा तो उन्होंने गोलमोल बातें करते हुए कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया और इस पर चंद्राकर ने कार्यकर्ता को कड़ी फटकार लगाई और साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने अधिकारियों को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
चंद्राकर ने आगे कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसके लिए सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
यह घटना एक बार फिर से पोषण आहार वितरण प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं को उजागर करती है जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक