सरायपाली : खबर निरीक्षण
पत्रकारों का महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य मीडिया एसोसिएशन के महासमुंद जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् का जन्मदिवस दिनांक 2 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को सरायपाली विश्रामगृह में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस दौरान उपस्थित पत्रकार साथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता,ब्लॉक संयोजक जगदीश पटेल,ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष शिवा निषाद,ब्लॉक अध्यक्ष विकास नंद,पत्रकार इरफान शेख,दिपक माखीजा,सुनील महापात्रो,अभिनाव शाह,आयुष साहु,कार्यकर्ता संजय बरिहा तथा जनपद सदस्य उद्वव नंद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
उपस्थित साथियों ने छायाकांत भटट् के पत्रकारिता में योगदान,संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका तथा निर्भीक कार्यशैली की सराहना की और सभी ने उनके दीर्घायु,स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान विश्रामगृह का वातावरण उत्साह, आनंद और बधाइयों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सरायपाली और आसपास के कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।








More Stories
रिश्तों की अनूठी मिसाल अस्पताल में नाना की सेवा में जुटे मासूम बबु और सोमू
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में