सरायपाली : गोपाल लहरिया
छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में प्रथम स्थान पर उत्तीर्ण हुई,
शासकीय हाई स्कूल रोहिना में दसवीं का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा,इस वर्ष परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा,कक्षा दसवीं में कु.दिव्या गंधेल ने 87.5. प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया,वही टिंकल सेठ ने 83 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं नीता जगत ने 75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान हासिल किया,कक्षा दसवीं में आठ छात्र प्रथम श्रेणी में एवं छः छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए,
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख अजय कुमार जायसवाल, व्याख्याता कमलेश साहू,के के साहू, प्रधान पाठक एवं समन्वयक टीआर पटेल,शिक्षक एके पटेल,एसके पटेल, सहायक शिक्षक कैलाश कमार, एसआर साहू,लीला पटेल,कन्हैया बरिहा,सरपंच श्रीमती जज्ञसिनी चूड़ामणि साहू,पूर्व जन भागीदारी समिति अध्यक्ष कुंतल प्रसाद साहू,पूर्व सरपंच सुरेंद्र सेठ,नरहरि साहू,दिवाकर साहू,विजय राणा,जयकृष्ण नेताम,मधु राणा आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश