सरायपाली : गोपाल लहरिया
महासमुंद जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली से कक्षा 10वी में सहर्ष नायक ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया,ज्ञातव्य हो सहर्ष नायक का कक्षा 5वी में सैनिक स्कूल एवं नवोदय विद्यालय दोनों में चयन हुआ था।
सहर्ष नायक ग्राम माधोपाली के निवासी स्व.चुनचुन गोटिया के प्रपौत्र तिलकराम के पौत्र तथा बलौदा कॉलेज के प्रोफेसर गजानंद नायक व शिक्षिका लक्ष्मी नायक के पुत्र हैं।
सहर्ष नायक ने अपने सफलता का श्रेय अपने सभी गुरू जनों,माता पिता, व परिजन को दिया,वे आगे की पढ़ाई नीट का परीक्षा देकर एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहते हैं।
सहर्ष नायक की सफलता के लिए परिवार,समाज व ग्रामीण जनो में हर्ष व्याप्त है।

More Stories
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर
गांधी जी का जीवन दर्शन भारतीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में”