सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जहां सब्जियों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में ड्राइवर की जान बच गई।
बताया जा रहा है की सारंगढ़ से सरायपाली जाने वाले मार्ग पर बटाउपाली के पास आज सुबह सुबह तक़रीबन 7 बजे के आसपास एक सब्जी से भरी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद अलग-अलग तरह की सब्जियां बिखर गईं और बहुत से सब्जी का ख़राब हो गई
मिली जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन अंबिकापुर से सरायपाली की ओर जा रहा था। तभी बटाउपाली के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे से सीधे खेत मे उतर कर पलट गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
फिलहाल, हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को वजह माना जा रहा है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह