सारंगढ़ – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं की टेंटेटिव मेरिट लिस्ट में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो होनहार छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 की मेरिट सूची में सारंगढ़ के छात्र हेमंत पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 585 अंक हासिल कर 97.50 प्रतिशत के साथ 10वां स्थान प्राप्त किया। हेमंत पटेल, मोना मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल बरमकेला के छात्र हैं।

वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2026 की मेरिट सूची में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शिवम दुबे ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर 96.60 प्रतिशत के साथ 9वां स्थान हासिल किया। शिवम दुबे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया के छात्र हैं।
दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश