समापन समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल,हुआ भव्य स्वागत
शंकर अग्रवाल बोले- कार्यकर्ता निर्माण ही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति
जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सोमवार को टिमरलगा स्थित जगदम्बा फन वर्ल्ड में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।कार्यशाला में जिलेभर से आए भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं अपेक्षित वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पूरे दिन संगठनात्मक गतिविधियों एवं वैचारिक सत्रों का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी चलचित्र में दीप प्रज्वलित कर प्रदेश एवं संगठन की सुख-समृद्धि तथा कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तिलक लगा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात भाजपा का ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण महाअभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
[19/05, 8:24 pm] Ravi Tiwari,Editor,sgh: प्रथम सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने “प्रशिक्षण वर्ग का महत्व-कार्य पद्धति” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की मजबूत नींव रखी। आज उसी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।
[19/05, 8:27 pm] Ravi Tiwari,Editor,sgh: द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन से हितानंद अग्रवाल ने “विचार परिवार” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए संगठन की कार्यशैली, अनुशासन एवं बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
[19/05, 10:11 pm] Ravi Tiwari,Editor,sgh: तृतीय सत्र में अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग संदीप शर्मा ने “देश के समक्ष चुनोती विषय पर खुल कर कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान किया।। चतुर्थ सत्र में भाजपा के पूर्व सांसद ने “कार्यकर्ता विकास – गुण, आचरण और दायित्व बोध” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि एक आदर्श कार्यकर्ता का व्यवहार ही संगठन की पहचान होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ संगठन कार्य करने की प्रेरणा दी।
पंचम सत्र में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने “मीडिया प्रबंधन” विषय पर संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को इतने सरल और प्रभावी ढंग से मीडिया के बारे में जानकारी दिया कि कार्यकर्ताओं में मीडिया को लेकर एक अलग से क्रेज देखने को मिला।चिमनानी जी ने मीडिया की ताकत को बहुत ही सरल तरीके से समझाया जिसे बैठे सभी कार्यकर्ताओं में मीडिया के बारे में जानकर एक ऊर्जा का संचार हुआ।प्रदेश के तेजतर्रार प्रवक्ता के रूप में जाने, जाने वाले चिमनानी ने मीडिया प्रबंधन की एक एक बारीकियों को बहुत ही अच्छे ढंग से समझाया।
सप्तम सत्र में संभाग प्रभारी रामु रोहरा ने “एकात्म मानववाद दर्शन”विषय पर विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन किये। प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित एवं संगठन के प्रति समर्पित बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहरा जी ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत साधना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ एवं ‘एकात्म मानववाद’ भाजपा की कार्यसंस्कृति की मूल आधारशिला है। यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन, संगठनात्मक
क्षमता एवं कार्यकुशलता का विकास करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं रहता, बल्कि समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन इसलिए बना क्योंकि यहां कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण देकर मजबूत बनाया जाता है। प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, सेवा कार्यों एवं जनसंपर्क अभियानों से जोड़ते हुए उन्हें अधिक प्रभावी बनाएगा।
अष्टम सत्र में जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने “हमारा इतिहास” हमारा इतिहास – हमारा विकास” विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की मजबूत नींव रखी, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।
नवम सत्र में बृजेन्द्र शुक्ला,शशांक शर्मा,अंकित गुप्ता,आशीष पटेल, और वही अंतिम द्वादश सत्र में रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया ने “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाओं व क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका”विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी प्रदान किया। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिसमें संगठन विस्तार, सेवा कार्य, सोशल मीडिया की भूमिका, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क अभियान,जिसमे प्रवक्ताओं ने जानकारी प्रदान किया।इस पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतिम दिवस पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आगमन हुआ,महिला मोर्चा ने चौधरी का तिलक लगा कर स्वागत किया तत्पश्चात चौधरी जी ने मंच से कार्यकर्ताओ को आगामी विधानसभा चुनाव के लिये सारंगढ के दोनों सीटो से जितने का मंत्र दिया,व साथ ही भाजपा पार्टी के संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किये।उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में सारंगढ जिले में सबसे अधिक कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित है,इससे पता चलता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सारंगढ जिले के दोनों विधानसभा चुनाव जरूर जीतेंगे।
इस प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता श्रीमती कमलेश जांगड़े,पूर्व सांसद गुहाराम अजगळे, संजय भूषण पांडेय,वेदराम जांगड़े,भुवन मिश्रा,सुभाष जालान,केराबाई मनहर,शमशेर सिंह,जवाहर नायक,कामदा जोल्हे और ज्योति पटेल ने की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सारंगढ खबर अखबार के संपादक और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही,प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य नजमा खान,जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल,जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल,जिला महामंत्री अमित तिवारी,द्वारिका साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान,पूर्व विधायक केराबाई मनहर,कामदा जोल्हे,शमशेर सिंह,जवाहर नायक,जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल,अजय नायक जिला पंचायत उपाध्यक्ष, निखिल बानी,दीनानाथ खूंटे,मनोज जायसवाल, भरत जाटवर,नगर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश बानी,महामंत्री राजा गुप्ता,रमेश तिवारी,वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी,रामनारायण देवांगन, सोनू छाबड़ा,अमित अग्रवाल,संतोष चौहान,टीकाराम पटेल,शिवम चंद्रा,सतीश शर्मा,देवेंद्र रात्रे,हितेश अजगळे,रितेश अजगळे,समीर ठाकुर,बिट्टू गुप्ता सहित महिला मोर्चा से जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरे,जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी साहू,अभिलाषा नायक,चंचला देवी महिलाने,बिंदु जाटवर,विलास सारथी,चंद्रिका सिंह ठाकुर,संतोषी खटकर,ललिता निराला,राधा राकेश,रमशीला साहू,रेवती साहू,सहित भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूरे दिन चले विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सेवा कार्य, जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यकर्ता विकास जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।








Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
बालोद में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शुरू, संगठन मजबूती और विचारधारा पर हुआ मंथन
भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और राष्ट्रहित का संदेश
108 बार जय श्री राम लिखो और मुफ्त में बाल कटवाओ” — बालोद के सैलून की अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय