बालोद -भारतीय जनता पार्टी के बालोद जिला संगठन द्वारा मंगलवार को चुरंगिया भवन, पाकुर भाट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी 17 मंडलों से पहुंचे पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पार्टी ध्वज फहराया गया तथा भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रहित में योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। वंदे मातरम्, संगठन गीत और राजगीत के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।

प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक डॉ. अवधेश जैन, जिला प्रभारी संध्या परगनिया, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, छत्तीसगढ़ वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा और जिला महामंत्री सौरभ लुनिया मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है और बदलते राजनीतिक परिदृश्य में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और चुनौतियों को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा से लगातार नए कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी की कार्यसंस्कृति से परिचित कराना जरूरी है।
इसके बाद डॉ. अवधेश जैन ने “एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पांच निष्ठाएं” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी के वैचारिक सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक समन्वय और आपसी संवाद को भी मजबूत बनाते हैं।

दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने देश के समक्ष राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा करते हुए वर्तमान परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
तीसरे सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल मिश्रा ने भाजपा की कार्यपद्धति और संगठन विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। वहीं चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने कार्यकर्ता विकास, आचरण और दायित्व बोध पर संबोधित किया।
पांचवें सत्र में ओबीसी मोर्चा के महामंत्री उपकार चंद्राकर ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य करती है। अंतिम सत्र में संध्या परगनिया ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और धरोहर पर अपने विचार साझा किए।
प्रशिक्षण महाभियान के पहले दिन कुल छह विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दूसरे दिन 20 मई को प्रातः योग सत्र के साथ प्रशिक्षण वर्ग के आगामी सत्र आयोजित होंगे।







Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

More Stories
सारंगढ के जगदम्बा फन वर्ल्ड टिमरलगा में भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ सहित हुआ भव्य समापन**
भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और राष्ट्रहित का संदेश
108 बार जय श्री राम लिखो और मुफ्त में बाल कटवाओ” — बालोद के सैलून की अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय