सारंगढ़ बिलाईगढ़-भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के तहत सोमवार को टिमरलगा के जगदम्बा रिसार्ट में दो दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस उत्साह, अनुशासन और वैचारिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने ध्वजारोहण,वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केसरवानी ने प्रदर्शनी उद्घाटन और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही ने दीप प्रज्वलन करके किया।

शिविर के पहले दिन उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही,विशिष्ट अतिथि द्वय जिला संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल एवं सह प्रभारी श्रीमती विद्या सिदार, अध्यक्ष जिला भाजपाध्यक्ष ज्योति पटेल ने की।

प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन छह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा व मजबूत संगठन से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।प्रथम दिवस कुल छः विषयों का प्रतिपादन किया गया जो इस प्रकार थे कार्यपद्धति विषय के वक्ता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही एवं सत्राध्यक्ष जिला भाजपाध्यक्ष ज्योति पटेल,

विचार परिवार के विषय वक्ता जिला प्रशिक्षण टोली सदस्य हितानंद अग्रवाल एवं सत्राध्यक्ष प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य कामदा जोल्हे,देश के समक्ष चुनौतियां के विषय वक्ता अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग संदीप शर्मा एवं सत्राध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ.जवाहर नायक,कार्यकर्ता विकास के विषय वक्ता पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू एवं सत्राध्यक्ष पूर्व विधायक शमशेर सिंह,मीडिया प्रबंधन के विषय वक्ता प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अमित चिमनानी एवं सत्राध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केराबाई मनहर,हमारा सैध्दांतिक अधिष्ठान के विषय वक्ता भाजपा के संभागीय संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा एवं सत्राध्यक्ष प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुभाष जालान थे।
कार्यक्रम का संचालन अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुंटें ने किया। इस दौरान वर्ग नियंत्रक द्वारिका साहू,संरक्षक अमित तिवारी तथा प्रशिक्षणार्थी के रूप में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उक्ताशय की जानकारी जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल ने दी है।


More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश