May 25, 2026

ब्रेकिंग न्यूज,,,भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक-युवती की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टिमरलगा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती बाइक से कहीं जा रहे थे, अंदेशा लगाया जा रहा है की तभी टिमरलगा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। वही अभी तक जानकारी मिल रही की टेंडा नावापारा का बताया जा रहा

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पूरी अपडेट खबर आपको आगे देते रहेंगे