सारंगढ़। सारंगढ़ से रायगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर जिल्दी भाठा के पास आज तक़रीबन 10.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक और छोटा हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार वाहन के नीचे फंस गया और छोटा हाथी उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया।

बताया जा रहा है की बाइक वाला दर्रा भाठा साइड से आ रहा और छोटा हाथी सारंगढ़ की ओर से सडक की एक साइड से दूसरे साइड जाने की वजह से ये हादसा हुआ होगा यह अंदेशा लगाया जा रहा है वही बाइक सवार कुर्राहा निवासी बताया जा रहा
हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी मे लोगो ने एम्बुलेंस और पुलिस को तत्काल सुचना दी गई घटना मे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे तत्काल ऑटो मे ही करके अस्पताल पहुंचाया गया लगातार बढ़ता सड़क हादसा एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है कुछ ही दिनों मे कई सडक हादसा हो चूका है

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश