बिलाईगढ़ – माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सफल नेतृत्व, सुशासन एवं जनसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कमलानगर में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल जी,जिला उपाध्यक्ष श्री स्वप्निल स्वर्णकार जी,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री मुरारी नायक जी,मंडल महामंत्री श्री सतीश शर्मा जी ,महेश बारीक जी,के गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।

सभी ने मिलकर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर राष्ट्र, प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।यह कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री हितेश अजगल्ले जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ सिंह,जिला उपाध्यक्ष खिलेश साहू,जिला मंत्री आकाश नायक मंडल अध्यक्ष गण गजराज यादव,ओमप्रकाश जायसवाल,संजय पटेल,प्रीतम बरेठ,शिवांशु गुरु,जिला पदाधिकारी विक्की सिदार,आकाश ठाकुर,प्रतीक पटेल,राहुल केशरवानी,विकाश यादव,गुणसागर साहू, मोक्ष यादव,मंडल महामंत्री दिलीप,नितिन टंडन अभिनव ठाकुर अमन यादव ,चेतन यादव ,सोमू पटेल,प्रवीण यादव , देव ठाकुर कृष गुप्ता, राजू देवांगन,सुभाष जाटवर एवं समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे









More Stories
भवंरपुर स्वास्थ्य केंद्र में कथित रूप से एक्सपायरी डेट की सलाइन चढ़ाने का मामला,जांच की मांग
सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,,, छोटा हाथी ने बाइक सवार को घसीटते झाड़िया तक ले गई,,,बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
5जून विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रकृति संरक्षण का लिया गया संकल्प