रायगढ़ -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में आज दिनॉंक 19.06.2026 को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्राचार्य भरत लाल नामदेव के आदेशानुसार उनकी अध्यक्षता में चांदमारी परिसर अंतर्गत रविशंकर प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी के समस्त शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ की बैठक ली गई। प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव व संकुल शैक्षिक समन्वयक सन्नी खाण्डे के निर्देश अनुसार प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने बैठक के बिंदुओं यथा-शालाप्रवेशोत्सव एवं विगत दिवस में शाला में संपन्न हुए कार्यक्रम की समीक्षा,नवीन विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन, 21जून को योग दिवस मनाए जाने,

वृक्षारोपण, निष्ठापूर्वक प्रदत्त प्रभार निर्वहन,सीजीवीएसके में आनलाइन उपस्थिति,यूडाइस प्रोग्रेसन, पुस्तक -गणवेश वितरण, विद्यार्थियों के स्तर आकलन, पंजी संधारण एवं रख-रखाव, विभागीय सह संस्था प्रमुख के आदेशों -निर्देशों का पालन करने, सकारात्मक सोच एवं कार्य, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास संबंधी,स्थायी आय,जाति,निवास प्रमाण पत्र बनवाने,बुक स्कैनिंग, अधिकारियों का शाला में औचक निरीक्षण होने पर सही पाया जाने, विद्यालय में स्वच्छ वातावरण निर्मित करने, चांदमारी क्षेत्र के सभी पात्र बच्चों को प्रवेश देने, शाला समय में आने -जाने, प्रार्थना सभा में प्रारंभ में 05प्रार्थनाएं तत्पश्चात गृह-कार्य की जांच,मध्याह्न भोजन के समय भोजन मंत्र, अवसान समय 03प्रार्थना/मंत्र का वाचन करवाने, कठिन विषयों का स्थानीय बोली में सरल कर पढ़ाने, परीक्षा में शत् -प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने, शिक्षक का व्यक्तित्व विकास, विद्यार्थियों का समग्र विकास करना, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति,अनसालव्ड पेपर, ब्लूप्रिंट के अनुसार अध्यापन कराना, प्रतिदिन दैनन्दिनी लेखन, माहवार पाठ्यक्रम पूर्णता,पाठ्य सहगामी क्रियाएं, टी एल एम निर्माण ,शाला में आयोजित व्यापम,लोक सेवा आयोग परीक्षा में वीक्षक के रूप में ड्यूटी करना,अति आवश्यक होने पर ही अवकाश लेना अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निष्पादन, शालेय स्वच्छता एवं अनुशासन, प्रतिदिन मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन , समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने आदि बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया,

संकुल शैक्षिक समन्वयक सन्नी खांडे ने भी व्यावहारिक कठिनाइयों को साझा किया एवं प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी ने भी सभी बिंदुओं पर आवश्यकतानुसार अपने सारगर्भित विचार अभिव्यक्त कर शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों को शाला के प्रति निष्ठा पूर्वक
कार्य करने हेतु प्रेरित किया।शिक्षकों से सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई एवं आवश्यक सुझाव दिए गए।
बैठक में परिसर अंतर्गत तीनों शालाओं के समस्त शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।
अंत में प्राचार्य भरत लाल नामदेव द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।








More Stories
जिला शिक्षा अधिकारी ने छर्राटांगर पहुँच कर किया छात्राओं से संवाद
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का राष्ट्रीय मूल्यांकन सम्पन्न, केंद्र की टीम ने की तारीफ
निरंतर चार वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी नगमा कोचिंग क्लासेस