रायगढ़ -आज दिनांक 21जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी की अध्यक्षता में सह शालेय परिवार शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला एवं हायर सेकंडरी चांदमारी की संयुक्त उपस्थिति में विभागीय निर्देश के परिपालन में स्वास्थ्य के लिए योग थीम अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अनुशासित ढंग से आयोजन किया गया।योग दिवस का आगाज प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव जी के “करें योग रहें निरोग”सूक्ति वाक्य से हुआ।

उन्होंने योग को आत्मा से परमात्मा को जोड़ने का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए योग की महत्ता पर सारगर्भित प्रकाश डाला, वर्तमान में पाठ्यक्रम में भी योग के साथ -साथ शालेय समय-सारिणी में भी योग को स्थान दिया गया है अस्तु स्वस्थ रहने हेतु प्रतिदिन योग करने की अपील की। तत्पश्चात् श्रीमती सरोज बाला मिश्रा उच्च वर्ग शिक्षिका एवं श्री देव कुमार पैंकरा सहायक शिक्षक द्वारा ऊं मंत्र के उच्चारण से योग प्रारम्भ हुआ, इसके बाद सूक्ष्म योग अनुलोम-विलोम, प्राणायाम,कपाल भारती,भ्रामरी, बटरफ्लाई एवं व्यायाम कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। सर्व कल्याण हेतु शांति पाठ कर योग का समापन हुआ।

अंत में डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है।योग अभ्यास शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म,आत्म-संयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।योग न सिर्फ व्यायाम है अपितु स्वयं के साथ विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है।योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता पैदा करता है। प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में महती भूमिका निभाता है। अतः सभी योग प्रतिदिन करें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सह फादर्स-डे की बधाई संप्रेषित करते हुए उपस्थिति सभी जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव की अनुमति से कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।









More Stories
कन्या शाला घरघोड़ा में उत्साहपूर्वक योग दिवस का हुआ आयोजन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में विद्यालय के सुव्यवस्थित संचालन हेतु बैठक संपन्न
जिला शिक्षा अधिकारी ने छर्राटांगर पहुँच कर किया छात्राओं से संवाद