ओमप्रकाश बघेल
देवभोग:- जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले उरमाल छात्रावास इन दिनों सुर्खियों में हैं। यह हम नहीं वहां के ग्रामीणों ने छात्रावास अधीक्षक के ऊपर बेहद संगीन आरोप लगाया हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर दीपक अग्रवाल को लिखित शिकायत कर अधीक्षक को उरमाल से हटाने की मांग किया है।लिखित शिकायत में साफ दर्शाया गया है की प्रधानपाठक गजेन्द्र कश्यप चाहे वह प्रधानपाठक के तौर पर हो या फिर छात्रावास प्रभारी के तौर पर वह बेहद निष्क्रिय ,अध्यापन कार्य मे रुचि नही, व्यवहारिकता में गुण नही,शाला के प्रति समयबध्द नहीं, साथ ही साथ छात्रावास मे नशा द्रव्य सेवन करने का आरोप लगाते हुए जिलाधीश गरियाबंद से शिकायत कर कार्रवाही करने की मांग रखी है। ग्रामीणो की माने आए दिन छात्रावास प्रभारी अपने कर्म स्थल में शराब और मुर्गा का मजा लेते पाए जाते है, समय पर आने और बच्चो शिक्षा देने की बात कहने पर ऊंची पहुंच का हवाला देते है, वहीं सही शाला एवं छात्रावास संचालन पर रोक टोक करने वालो से दुव्यवहार करने का आरोप लगाया गया हैं।शिक्षक एक पेशेवर शिक्षक होता है जो शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक छात्रों को ज्ञान प्रदान करने, उचित मार्गदर्शन करने,प्रशिक्षण देने और उनकी बुद्धि, कौशल और चरित्र को विकसित करने के लिए उनका मूल्यांकन करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। लेकिन उरमाल में पदस्थ प्रधान पाठक और छात्रावास अधीक्षक गजेंद्र कश्यय का कुछ दुसरे अवतार आरोपों के मुताबिक देखने को मिला हैं। क्षेत्र की छात्रों के लिए सहुलियत व अच्छी सुविधा प्राप्त कर शिक्षित होने के लिए जहां छात्रो का बसेरा हो वो ही नशे का अड्डा बन जाये तो फिर कैसे संवरेगी बच्चो की भविष्य और कैसे शिक्षा प्रदान करेंगे। वहीं ग्रामीणों के शिकायत पर 2 जुलाई को जांच करने पहुंचे टीम ने अपने प्रतिवेदन में उल्लेख के आधार पर अधीक्षक के ऊपर लगे सभी आरोप सही पाया हैं। और उचित कार्यवाही के लिए उच्च कार्यालय को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया हैं पर जांच के 10 दिन के बाद कार्यवाही नहीं होता देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि उचित कार्यवाही नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं। इस विषय में जानकारी प्राप्त करने डीईओ गरियाबंद व सहायक आयुक्त से दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधा गया परंतु संपर्क नही हो पाया

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन