February 6, 2026

एकदिवसीय जिला स्तरीय विशाल सत्संग: आध्यात्मिकता और सतज्ञान का महोत्सव

खबर शेयर करें

रायगढ़, 29/09/2024 दिन रविवार को संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में कौहाकुंडा नामदान केंद्र रायगढ़ में एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल रहे। सत्संग के दौरान संत रामपाल जी महाराज ने आध्यात्मिकता, सामाजिक सद्भाव और नशामुक्ति जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने संत जी के प्रवचनों को ध्यान से सुना और सत्संग से गहरी आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की।
संत रामपाल जी ने अपने प्रवचनों में कबीर साहेब की महिमा बताते हुए सतभक्ति विधि पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ही संपूर्ण ब्रह्मांड के एकमात्र सृजनकर्ता हैं, और वे ही सर्व धर्मों के वेद-शास्त्रों के अनुसार सच्ची भक्ति का मार्ग दिखाते हैं। संत रामपाल जी महाराज जी ने श्रीमद्भगवद गीता के अध्याय 17 श्लोक 23 का प्रमाण देते हुए बताया कि केवल तत्वदर्शी संत ही वास्तविक मंत्र देकर सर्वशक्तिमान परमात्मा की प्राप्ति करा सकता है।
संत रामपाल जी के अनुयायी शास्त्रानुकूल सत्संग आयोजित कर और धार्मिक पुस्तकें वितरित कर समाज को जागरूक कर रहे हैं। सत्संग में बताया गया कि संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन से लोग चोरी, ठगी, दहेज और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों को छोड़ रहे हैं और सभ्य समाज का निर्माण कर रहे हैं।

संत रामपाल जी के अनुयायियों ने बताया कि उनके परिवार, जो पहले नशे और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे, आज उनके ज्ञान और नाम दीक्षा से सुखी जीवन जी रहे हैं। उनके सत्संग से न केवल बुजुर्ग, बल्कि युवा, महिलाएं और हर जाति- समुदाय के लोग प्रभावित होकर सतभक्ति के मार्ग पर चल रहे हैं।
तत्वज्ञान से लोग गहराई से प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें मोक्ष प्राप्ति व सतलोक जाने का सही मार्ग मिल रहा है।